शाहरुख खान की इस हरकत से भड़की भीड़ ने पीट पीटकर की हत्या !

0 13

बरेली — देश में मॉब लीचिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।जिस पर लगातार बहस जारी है, इसी बीच एक नया मामला सामने आया है, जिसमें भीड़ ने भैंस चुरा रहे ‘शाहरुख खान’ क़ो पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 

Related News
1 of 1,457

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का जहां शाहरुख खान नामक युवक को भैंस चुराने के शक के चलते 50 लोगों की भीड़ ने पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। दरअसल पीड़ित शाहरुख खान अपने तीन दोस्तों के साथ घटना स्थल से भाग रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया,और उसकी जमकर पीटाई की। वहीं अस्पताल ले जाते वक्त युवक ने दम तो़ड़ दिया।

फिलहाल वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने 30 अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में उसके साथियों का नाम भी शामिल है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि पीड़ित शाहरुख को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक और उसके तीन दोस्तों को रात 3 बजे के करीब भैंस चुराते पकड़ा गया। एक किसान के चिल्लाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे और लड़के को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

Comments
Loading...