पत्नी को ब्वॉयफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाता देख, पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

0 48

बरेली — उत्तर प्रदेश के बरेली में पत्नी की बेवफाई से अहत पति ने खौफनाक कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली. दरअसल पेशे से एमआर ने पति ने पत्नी को उसके आशिक के साथ रंगरेलियां मनाता देखकर अपना आपा खो दिया और मौत को गले लगा लिया.वहीं मारने से पहले मृतक ने सुसाइड नोट में पत्नी की बेवफाई के सारे राज खोल दिए. 

Related News
1 of 1,457

बता दें कि बरेली में एमआर की नौकरी कर रहा मृतक अंकुश शाहजहांपुर का मूल निवासी था और छह साल से थाना प्रेमनगर क्षेत्र में धर्मकांटे के पास मकेनियर रोड पर किराए पर रहता था.जबकि उसकी पत्नी हरिद्वार मे एक कंपनी में नौकरी करती है. अंकुश ने हरिद्वार में पत्नी को उसके आशिक के साथ देख लिया था. अंकुश ने इस बात का विरोध किया और उसे तलाक देने की बात कही, जिस पर उसकी पत्नी ने उसे जेल भिजवाने की धमकी दी.

वहीं पत्नी की बेवफाई से तंग आकर अंकुश ने जहर खा लिया और बेबफाई का सारा माजरा सुसाइड नोट में लिख दिया.अंकुश के मकान मालिक ने अंकुश की सुसाइड की खबर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने अंकुश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

Comments
Loading...