संघ ने मनाया हिन्दू नव वर्ष,पथ संचलन कर लोगों को किया जागरूक

0 19

मेरठ — पूरे देश में हिन्दू नव वर्ष 2076 की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही है, तो वहीं आज मेरठ में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महानगर इकाई ने अलग-अलग नगरों में कार्यक्रम किये और…

लोगों में एकता और सद्भावना स्थापित करने का संदेश देने के लिए पथ संचलन भी निकाला। तमाम आरएसएस के कार्यकर्ताओ का पथ संचलन के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया।

Related News
1 of 1,457

मेरठ महानगर के सावरकर नगर (ब्रह्मपुरी) की दयानन्द शाखा पर आज नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में देश भक्ति के गीत ने मानों इन तमाम स्वंयसेवकों में नई उर्जा भर दी हो। हाथों में भगवा ध्वज और दण्ड लेकर जब सावरकर नगर के स्वयं सेवक ब्रह्मपुरी, गौतम नगर, गौरी पुरा होते हुए भारत माता की जयघोष के नारों के साथ पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों ने जब पथ संचलन किया तो संघ के घोष की ध्वनि सुनकर तमाम मौहल्ले के निवासी घरों से निकलकर स्वागत के लिए अपने घरों से बाहर निकल गये तो किसी ने अपने घरों की छतों पर खड़े होकर पुष्प वर्षा करते हुए इन स्वयंसेवकों का स्वागत किया।  

महानगर कार्यवाह अनिल जी का कहना है कि संघ का उद्देश्य हिंदूओं को संगठित कर व्यक्ति विकास करना है। उन्होने कहा कि यह परम्परा स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना करके शुरु की थी, और उनकी इस यात्रा को डॉक्टर केशवराम बलिराम हेडगेवार ने आगे बढाया जिनका आज के दिन जन्मदिन भी मनाया जाता है। बता दें कि चैत्र शुक्ल पक्ष के प्रथम नवरात्र के दिन हिन्दू नववर्ष मनाया जाता है।

(रिपोर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)

Comments
Loading...