साधना सिंह के सिर पर 50 लाख का ईनाम रखने वाले बसपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0 17

न्यूज डेस्क — बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर विवादित बयान देने वाली भाजपा विधायक साधना सिंह का सिर कलम कर लाने वाले को 50 लाख का ईनाम देने की …

Related News
1 of 1,457

घोषणा करने वाले बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।यह मुकदमा मुरादाबाद के पुलिस लाइंस थाने में किया गया है।वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दरअसल बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के प्रति अपशब्द कहने वाली भाजपा विधायक साधना सिंह को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह सार्वजनिक रूप से 48 घंटे के भीतर माफी मांगें। अन्यथा वह विधायक का सिर कलम कर लाने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम देंगे।बता दें कि साधना सिंह मुगलसराय से भाजपा विधायक है।

Comments
Loading...