दबंगो ने रजिस्ट्रार ऑफिस में किया हंगामा, महिला कर्मी से की बदसलूकी

0 19

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले की तहसील सादाबाद के रजिस्ट्रार दफ्तर में दबंगो ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि यहां एक बैनामा के प्रजेंटेशन के समय महिला सब रजिस्ट्रार द्वारा गवाहों को पेश करने की कहने पर विक्रेताओं ने महिला सब रजिस्ट्रार से बदतमीजी करते हुये गाली गलौज की।

Related News
1 of 1,457

यही नहीं विक्रेताओं ने उनका मोबाईल फोन फेंक दिया और दफ्तर के काजगात फाड कर तितर बितर कर दिए। इस सूचना पर जिले की  एडीएम सादाबाद तहसील पंहुची गई।  उनका कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गयी है और एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया है। उनका कहना है कि  इस प्रकरण में दोनों दस्तावेज लेखकों की भूमिका भी संदिग्ध है जिसकी जाँच होगी। 

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या, हाथरस ) 

Comments
Loading...