लखनऊ: मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ा सांड, खूब मचाया उत्पात

0 41

लखनऊ–आलमबग के टेढ़ी पुलिया में एक मकान की छत पर सांड पहुंच गया। उसने जमकर उत्पात मचाया। गमले, झूला व अन्य सामान तहस-नहस कर दिया। सांड के छत पर पहुंचने से इलाके में हडकम्प मच गया। 

Related News
1 of 1,457

शिकायत के लगभग एक घंटे बाद पहुंची नगर निगम टीम ने किसी तरह सांड़ को काबू किया। उसे छत से उतारकर कान्हा उपवन ले गई। आवारा जानवरों से शहर को मुक्त करने का नगर निगम का अभियान हवाई साबित हो रहा है। सांड़ों के आतंक से लोग परेशान हैं। अब लोगों का घर भी सुरक्षित नहीं है। गुरुवार की रात में आलमबाग के पास टेढ़ी पुलिया स्थित आदर्शन नगर मोहल्ले में तेयान के मकान संख्या 553/111 की छत पर पहुंच गया। सुबह नींद खुली तो छत पर तोड़फोड़ की आवाजें आ रही थी। घर के सदस्य छत पर पहुंचे तो सांड देखकर होश उड़ गए। कुछ ही देर में पूर मोहल्ला इकट्ठा हो गया। छत पर सांड ने इस कदर उत्पात मचाया था कि पूरा सामान तहस-नहस हो गया था। छत पर रखे गमले तितर-बितर हो गए थे। बच्चों के झूलने के लिए लगाया झूले को कबाड़ बना दिया था।

इसके अलावा अन्य सामान भी बर्बाद कर दिया था। सुबह लगभग 8 बजे नगर निगम को जानकारी दी गई। लगभग एक घंटे बाद पहुंची टीम ने पहले सांड़ को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ में नही आ पा रहा था। अंत में बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया। तब जाकर सांड़ काबू में आया। उसे ट्रक में लादकर कान्हा उपवन पहुंचाया गया।

दरअसल घर के बगल में एक चॉल है। उसकी सीढ़ी खुली है। सांड इसी सीढ़ी से चॉल की छत पर पहुंचा और वहां से ताइरॉन की छत पर। पूरी रात वह उत्पात करता रहा। गनीमत यह रही कि वह ताइरॉन के घर में नीचे नहीं उतरा। ताइरॉन के मुताबिक मोहल्ले में सांड़ का आतंक है। लोगों का पैदल या गाड़ी से चलना तक मुश्किल है। 

Comments
Loading...