वैलेंटाइन डे पर भाई ने इस तरह उतारा आशिकी का भूत

0 43

मथुरा– वैलेंटाइन डे के मौके पर एक आशिक मिजाज युवक की जमकर पिटाई हो गयी। पिटाई करने वाला और कोई नहीं खुद लड़की का भाई ही था; जिसने सिरफिरे को मार – मार कर आशिकी का भूत उतार दिया। 

Related News
1 of 1,457

पूरा मामला मथुरा कोतवाली थाना इलाके की रिपोर्टिंग चौकी कृष्णा नगर का है ; जहाँ बी एस ए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर रहने वाली एक लड़की को आरोपी फ़ोन पर परेशान करता था। आरोपी युवक फोन पर लड़की से अपनी आशिकी कर प्यार का इजहार करता था और मिलने की जिद करता था। परेशान लड़की ने बहाने से उस लड़के को मिलने के लिए बुला लिया। जैसे ही युवक लड़की से मिलने के लिए आया ; लड़की ने उस आशिक को अपने भाई के हवाले कर दिया।

जिसके बाद भाई ने अपनी बहन को फ़ोन पर परेशान करने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी और सिरफिरे की आशिकी का भूत उतार दिया। इतना ही नहीं भाई ने बाकायदा आशिक साहब से अपनी बहन के पैर छूने के लिए कहा। जब आशिक ने अपनी माशूका के पैर छुए तब जाकर कहीं आशिक को छोड़ा गया।  पैर छूने और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया है । वहीं घटना स्थल के पास मौजूद दुकान करने वाले व्यक्ति श्याम ने बताया कि लड़का काफी दिन से लड़की को परेशान कर रहा था।  इसके बाद लड़की ने उसमे चांटे लगाए और उसके पैर भी छुवाये । 

(रिपोर्ट – सुरेश सैनी , मथुरा )

Comments
Loading...