एक बार फिर से दोहराई गई निर्भया जैसी वारदात,खौफनाक वीडियो आया सामने

0 29

प्रतापगढ़ — प्रतापगढ़ में हुई निर्भया कांड जैसी वारदात ने एक बार फिर यूपी पुलिस की पोल खोल दी है। जिला आये दिन लूट और हत्या का दंश झेल रहा है। जबकि कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।वहीं महिला के साथ हुए दरिंदगी को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने रोड़ जामकर जमकर प्रदर्शन किया।

हालांकि भारी पुलिस बल के साथ प्रसाशन भी मौके पर पहुंचकर लोगो को समझाने का प्रयास कर रहा है ।सूबे की योगी सरकार आरूढ़ हुई थी कानून व्यवस्था की बदहाली को मुद्दा बना कर। लेकिन हालात सुधरने के बजाय बद से बदतर होती जा रही है। इस महिला की हालत देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। किस कदर इसके शरीर के हिस्सों को तोड़ा और काटा  गया है आप खुद देखिये।

दरअसल बीती रात नगर कोतवाली के टेऊँगा में रहने वाली राबिया की ये हालत करने वाले इसी के गाँव के ही सरहंग किस्म के गुड्डू  पासी ,मदन पासी अपने तीन अन्य साथियों के साथ इसके घर उस समय घुसे जब वह अकेली थी। बेटा अपने रोजगार पर बाहर था।

Related News
1 of 1,457

हवस की भूख मिटाने को सभी दरिन्दे राबिया पर टूट पड़े और  दरिंदगी का प्रयास करने लगे। जिसका राबिया ने विरोध किया और हवश की भूख मिटा पाने में असफल दरिंदो ने उसके शरीर के करीब करीब सभी अंगो पर सरिया, चाक़ू और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई प्रहार करते हुए मौत के मुह में धकेल कर गम्भीर हालत में छोड़कर फरार हो गए।

मरणासन्न राबिया को होश आया तो वह चिल्लाने लगी और चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित करते हुए उसे जिला अपस्ताल पहुचाया, जहाँ उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरो ने इलाहबाद रेफर कर दिया। जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी। देर शाम जब राबिया का शव घर पहुचा तो आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जिसे प्रशासन और पुलिस के साथ ही संभ्रात लोगो ने किसी तरह हटवाया।

वही जाम की सुचना के बाद पहुंचे उपजिलाधिकारी का कहना है की अभी पीड़ितों की तरफ से तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी। इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी जो भी आरोपी है सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

 

 

Comments
Loading...