रिश्तों की मर्यादा हुई तार-तार, भाई ने दोस्तों संग मिलकर नाबालिग बहन के साथ किया गैंगरेप

एक भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है।

0 455

एक भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है बता दें कि मामा के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बहन का गैंगरेप कर मौके से फरार हो गया दरअसल, यह घटना मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाके का मामला बताया जा रहा है   

भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किया बहन का रेप: 

वहीं सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग के साथ उसके ममेरे भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, नाबालिग जसो थाना के गांव मोहन्ना में मामा के घर शादी में आई हुई थी। इस दौरान ममेरे भाई ने नाबालिग बहन को चाट-फुल्की खिलाने के बहाने वीरान इलाके में ले गया। जहां पेड़ के पीछे उसके साथी खड़े थे। वहीं उन सबके साथ मिलकर ममेरे भाई ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।  

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: 

Related News
1 of 811

वहीं गैंगरेप की आदिवासी पीडि़ता ने घर लौटने के साथ अपनी व्यथा परिजनों को बताई। इस बात की शिकायत उचेहरा थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी एवं अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक़, मोहन्ना निवासी मुख्य आरोपी राकेश कोल, जीतेंद्र कोल, अंकित कोल, बुचीं कोल और राकेश कोल को गिरफ्तार कर लिया है।  

 

भी पढ़ें..सलमान खान को धोखा दे इस इंसान से सोनाक्षी ने कर ली सगाई, शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें..प्रियंका चोपड़ा की बेटी लंबे अरसे के बाद आई घर, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...