कारागार मंत्री ने किया थाने का औचक निरीक्षण ,गंदगी देखकर बिफरे

0 52

जालौन–यूपी की योगी सरकार के मंत्री इस समय प्रदेश की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने जिले के एक थाने का औचक निरीक्षण किया। 

Related News
1 of 1,457

कारागार मंत्री ने थाने के पुरुष बंदीग्रह में गंदगी देखि तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द सफाई कराने के कड़े निर्देश भी दिये। साथ ही जलभराव को देखते हुये उसकी सही व्यवस्था कराने के लिए भी जेल प्रशासन को सख्त निर्देश दिये। यहां पर कासगंज हिंसा पर बोलते हुए कारागार मंत्री जैकी ने कहा -‘सरकार कासगंज मामले पर कठोर कार्यवाही कर रही है। योगी राज में कानून व्यवस्था को छिपाया नहीं जाता। पिछली सरकारों में सपा के गुंडे थाना चलाते थे लेकिन अब कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्यवाही हो रही है। ‘ साथ ही उन्होंने मंत्री राजभर के विरोध पर कारागार मंत्री बोले कि -‘ राजभर का कोई मुद्दा होगा इसलिये अपनी बात को लेकर विरोध कर रहे होंगे। इससे गठबंधन में कोई दरार नहीं आयेगी। 2019 में मजबूत गठबंधन के साथ भाजपा चुनाव लड़ेगी ।’

(रिपोर्ट -अनुज कौशिक, जालौन)

Comments
Loading...