प्रतापगढ़ः चोरी की ऐसी खौफनाक सजा जिसे देख कंप उठेगी रूह, देखिए हत्या का लाइव वीडियों

0 16

प्रतापगढ़ – राजा भैया के गढ़ कुंडा में ग्रामीणों ने चोर को सजा-ए-मौत दे दी। घंटो चले इस बहसियाना दरिंदगी के खेल में ग्रामीणों ने बन्द घर में घुसे गांव के ही चोर सतीश रैदास को पीटपीट कर मौत के घाट उतार दिया।

यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ वहीं पुलिस को भी ग्रामीणोें के गुस्से का शिकार होना पड़ा।अब घटना का लाइव वीडियों सामने आने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Related News
1 of 1,457

दरअसल मामला प्रतापगढ़ के मानिकपुर कोतवाली इलाके के मुंदीपुर गांव का है जहां बन्द पड़े घर मे भोर में घुसे चोर पर भीड़ ने तबतक -पत्थर बरसाया जब तक उसकी मौत नही हो गई। मौके पर पहुचे पुलिस कर्मी भी असहाय रहे और इस पत्थरबाजी के शिकार होकर तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। सुबह पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी और उच्चाधिकारियो को अवगत कराया तो जिले के पुलिस कप्तान भी आनन-फानन भारी लावलश्कर के साथ मौके पर पहुच गए। 

वहीं गांव में तनाव के मद्दे नजर भारी पुलिस बल तैनात है। मृतक 26 साल का सतीश रैदास भी इसी गांव का ही रहने वाला था। बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन हैवानों को किसने अधिकार दिया है कानून को हाथ मे लेने का और इस तरह का हैवानियत भरा फैसला करने का। आखिर कब रुकेगा इस तरह का हैवानियत का खेल।  

Comments
Loading...