प्रतापगढ़ःरोडवेज बस और ट्रक की जोरदार टक्कर,CRPF जवान की मौत

0 22

प्रतापगढ़ — यूपी के प्रतापगढ़ में मानिकपुर कोतवाली के लखनऊ- प्रयागराज हाइवे पर लाटतारा गांव में तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई।

इस हादसे में बस में सवार सीआरपीएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Related News
1 of 1,457

दरअसल हादसे का शिकार हुआ जवान 46वीं बटालियन नई दिल्ली में तैनात था। मृतक जवान होशियार सिंह की पहचान कपड़ो के अलावा उसके पास से मिले परिचय पत्र के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि मिर्जापुर डिपो की बस लखनऊ से मिर्जापुर जा रही थी ।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के दोनों अगले पहिये निकल गए और बस हाइवे पर ही पलट गई, जिसके बाद यात्रिओ में चीखपुकार मच गई। इसी दरमियान ट्रक चालक मौका देखकर फरार हो गया। वहीं चीखपुकार पर स्थानीय लोग दौड़े और बचाव कार्य के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...