बाराबंकीःथाना में खुलेआम दरोगा को धमकाना कांग्रेसी नेता को पड़ा भारी

0 27

बाराबंकी — राजनैतिक दलों के नेता दबंगई को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानने लगे हैं। रसूख और ताक़त के नशे में मदहोश इन नेताओं का खाकी तक का खौफ नहीं है।

Related News
1 of 1,457

जिसका ताज़ा उदाहरण आज बाराबंकी में देखने को मिला। जब एक स्थानीय दबंग कांग्रेसी नेता जुल्फी मियां ज़मीन के मामले को लेकर कस्बा इंचार्ज जयकिशन से इतना नाराज़ हो गए कि उन्हें थाने परिसर में ही खरी खोटी सुनाने लगे और धमकाने लगे ।

कांग्रेसी नेता जुल्फी मियां का दरोगा को धमकाते हुए वीडियो जंगल में लगी आग की तरह देखते-देखते पूरे शहर में फैल गया । जब इस वायरल वीडियों की जानकारी जिले के एसपी डॉक्टर सतीश कुमार को हुई तो उन्होंने तत्काल आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दें दिया। अब वजह कुछ भी हो लेकिन कांग्रेसी नेता के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये के प्रति बाराबंकी पुलिस में काफी नाराज़गी है ।

(रिपोेर्ट-सतीश कश्यप,बाराबंकी)

Comments
Loading...