प्रतापगढ़ःआस्था के नाम पर गेरुआ धारियों ने जमकर किया हथियारों का प्रदर्शन

0 35

प्रतापगढ़ — जिले के कुंडा में डीजे की धुन पर गेरुआ वस्त्र धारियों ने जमकर तलवारो का प्रदर्शन किया वहीं इलाकाई पुलिस मूक दर्शक बनी रही। बताया जाता है कि ये लोग हौदेश्वर नाथ मंदिर पर जल चढ़ाने निकले थे।

ये कैसी आस्था है आखिर तलवारों के साथ नारेबाजी करके किस आस्था का प्रदर्शन किया जा रहा। वहीं अपराध की आग में झुलस रहे प्रतापगढ़ में एक तरफ पुलिस गांव-गांव मुनादी कराकर अपराधियो और उनके परिजनों के साथ ही ग्रामीणों से आग्रह कर रही है कि अवैध असलहे पुलिस को सौप दें और जिला बदर लोग जिला छोड़ दें।

Related News
1 of 1,457

इतना ही नहीं किसी के घर से तमंचा चोरी की बाइक आदि बरामद होने पर परिजनों को भी अपराध में सहभागी माना जायेगा और पूरे परिवार को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। जिसका विरोध पूर्व मंत्री ने प्रेसवार्ता में करते हुए कहा कि यह मुनादी विधि सम्मत नही है इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे और सदन में भी इस मामले को उठाएंगे। 

बता दे जिस कुंडा में इस तरह से तलवारों का प्रदर्शन लखनऊ-इलाहाबाद हाइवे पर किया जा रहा है उसी कुंडा विधानसभा के विधायक है राजा भइया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और इलाके की पुलिस को कार्यवाई का निर्देश दिया गया है। इस तरह के प्रदर्शन की किसी को आजादी नही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस कार्यक्रम की अनुमति पहले से ली गई थी या फिर बिना परमिशन के ही ये सब चल रहा था।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...