राजधानी में लगे राहुल के कृष्ण और अर्जुन रूप के पोस्टर

0 52

लखनऊ– उत्तर प्रदेश की राजधानी में राहुल गांधी के स्वागत में लखनऊ में पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में राहुल गांधी को महाभारत का कृष्ण और अर्जुन दो रूपों में दिखाया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि संघर्ष की ओर चले दो महारथी। कृष्ण रूपी राहुल गांधी का लखनऊ आगमन पर स्वागत है।

 

Related News
1 of 1,457

बता दें राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेगे। राहुल गांधी सोमवार सुबह 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। वहां से वह रायबरेली होते हुए सलोन पहुंचेंगे जहां साढ़े 12 बजे सलोन नगर पंचायत द्वारा उनका स्वागत कार्यक्रम है। इसके बाद वे अमेठी कस्बे पहुंचेंगे यहां वह मुशीगंज अतिथिगृह में रात गुजारेंगे। इसके बाद राहुल गांधी 16 जनवरी जनसम्पर्क करते हुए गौरीगंज पहुंचेंगे।

पोस्टर में राहुल को ‘राम’ तो मोदी को बताया ‘रावण’ !

वहीं दूसरी तरफ अमेठी में गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर राहुल गाँधी के दौरे के एक दिन पहले ही एक पोस्टर को लेकर विवाद हो गया है। इस पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘भगवान राम’ और पीएम नरेंद्र मोदी को ‘रावण’ के तौर पर दिखाया गया है। विवादित पोस्टर में राहुल गांधी को धनुष-बाण लेकर पीएम मोदी की तरफ निशाना लगाते हुए दिखाया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया, ‘राहुल में भगवान राम का अवतार, 2019 में आएगा राहुल राज (रामराज)।’ बताया जा रहा है कि यह पोस्टर अभय शुक्ला नामक एक स्थानीय निवासी ने लगाया है। शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी के साथ अपने किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। 

Comments
Loading...