कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल विजेता पूनम यादव पर जानलेवा हमला

0 19

वाराणसी — शुक्रवार को 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वालीं वाराणसी की वेटलिफ्टर पूनम यादव पर शनिवार को जानलेवा हमला हुआ है. वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी.

जानकारी के मुताबिक बता दें कि घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी की. जहां रोहनिया इलाके के मुंगवार गांव में पूनम यादव उस वक्त हमला हुआ जब वह अपनी बुआ से मिलने मुंगवार गई थीं.इस दौरान पूनम यादव और उनके रिश्तेदारों पर गांव के प्रधान और उसके समर्थकों ने हमला कर दिया. पूनम और रिश्तेदारों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई. यही नहीं इस बीच गांव के प्रधान और उसके समर्थकों ने वाहनों में तोड़फोड़ भी की.

Related News
1 of 1,457

वहीं पुलिस का कहना है कि, पूनम शनिवार सुबह बनारस से पिता कैलाश के संग अपनी बुआ के घर गई थीं. बुआ का ग्राम प्रधान से पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है. जब पूनम वहां पहुंची, तब भी किसी बात पर विवाद हो गया. बीच-बचाव करने आईं पूनम पर पड़ोसियों ने भी हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि पूनम के मौसी और पड़ोसियों के बीच सुबह झगड़ा हुआ था. इसी दोपहर में पूनम के पहुंचने पर मारपीट हो गई.

जबकि पूनम की मौसेरी बहन ने बताया कि प्रधान और पड़ोसियों ने मिलकर उन पर हमला किया. ईंट, पत्‍थर और डंडे से मारा. इसी बीच जब पूनम ने बीच बचाव करना चाहा तो स्‍थानीय लोगों ने उन्‍हें भी ईंट-पत्‍थर से मारा. यह भी बताया ज रहा है कि दोनों परिवारों के बीच विवाद काफी पुराना है.

फिलहाल पूनम की बुआ की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली  है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.बता दें कि बीते शुक्रवार को कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद  पूनम यादव वाराणसी पहुंची. जहां एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया था. 

Comments
Loading...