एटाः नशे में धुत मिली पॉलिटेक्निक की छात्रा, अनहोनी की आशंका

0 29

एटा–एटा में नशे की हालत में एक पॉलिटेक्निक की छात्रा को देखकर लोग चकमा खा गए और आनन फानन में स्थानीय लोगों ने डायल 100 पुलिस को छात्रा के नशे में होने की सूचना दी।

Related News
1 of 1,457

पूरा मामला थाना कोतवाली नगर के बनगाँव का है जहाँ एक राजकीय पॉलिटेक्निक नगरिया मोड़, एटा पॉलिटेक्निक फाइनल की छात्रा प्रसंशा सिंह जो कि रास्ते मे चलते-चलते नाले में गिर पड़ी। स्थानीय लोग मौके पर इकठ्ठे हो गए। तब पता चला कि राजकीय नगरीया मोड़ एटा की पॉलिटेक्निक की छात्रा प्रशंसा सिंह है जो कि शराब के नशे में है। लोगों ने डायल 100 को फोन पर सूचना देकर बताया तब डायल 100 उसको जिला अस्पताल में एडमिट कराने के लिए लेकर गई। थोड़े ही देर में छात्रा जिला अस्पताल से गायब हो गई । पॉलिटेक्निक के शिक्षक व छात्रों ने अस्पताल में चारो ओर देखा पर उसका पता नही चल पाया। उसको लेकर कॉलेज के शिक्षक और छात्रों ने छात्रा के साथ अनहोनी की आशंका ब्यक्त की है। सूचना पर पहुँचे छात्रा के कॉलेज के शिक्षक व छात्र जब जिला अस्पताल पहुँचे तो उनको वहाँ कोई नही मिला उसको लेकर वो चिंतित दिखे और छात्रा की पुलिस से छानबीन करने की बात कहते दिखे। 

वही पॉलिटेक्निक के शिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ये छात्रा राजकीय पॉलिटेक्निक नगरिया मोड़ एटा की फाइनल की छात्रा है, जो कि श्रंगार नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है और जनपद गोरखपुर की पैतृक निवासी बताई जा रही है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...