योगीराज में दनादन एनकाउंटर के बावजूद दबंगों की दहशत कायम, देखें वीडियो

0 15

नोएडा–योगी राज में यूपी पुलिस लगातार एक्टिव मोड में काम कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी सूबे में दबंगो की दहशत कायम है। जिससे लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं।

Related News
1 of 1,457

ताजा मामला नोएडा के फेस 2 थाना क्षेत्र का है। हाईटेक सिटी नोएडा में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन नहीं थम रहा है। दरअसल नोएडा के गेझा गाँव मे युवक ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में पिस्टल लहराई। जिसके बाद अब युवक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो वाइरल हो रहा है।

बता दें वीडियो में दिखने वाला युवक गेझा गाँव का दबंग लव त्यागी है। गाँव के लोग लव त्यागी की दहशत में जीते हैं। लव त्यागी आए दिन गाँव में गुण्डई करता है। हालांकि पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर जाँच में जुटी है।

Comments
Loading...