पुलिस कस्टडी से भागा आर्म्स एक्ट आरोपी गिरफ्तार

0 10

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाने से 10 दिन पूर्व लॉकअप से फरार आर्म्स एक्ट के कैदी को पुलिस अरेस्ट कर खुलासा कर दिया है। फरार कैदी दीपक कठेरिया उर्फ़ भूरा जो कानपूर निवासी था जिसके ऊपर पूर्व में कानपुर सहित अन्य जनपदों में मुकदमा दर्ज है। 

Related News
1 of 1,457

15 मई को पुलिस गस्त के दौरान देशी तमंचे के साथ पुलिस ने अरेस्ट कर थाने में लेकर आई  थी। जहाँ रात में पुलिस को चकमा  देकर भाग निकला था। जिसके बाद एसपी ने थाने के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए आरोपी के ऊपर 10 हजार का इनाम रखा था। आज पुलिस ने आरोपी को उन्नाव जनपद से अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

वही एसपी ने बताया की पुलिस कस्टडी से फरार दीपक को उन्नाव जनपद से अरेस्ट कर जेल भेजा जा रहा हैं जिसके ऊपर कानपुर जनपद सहित अन्य जनपदों में चोरी लूट जैसी तमाम घटनाओ में नामजद मुल्जिम है और घटना को अंजाम देने की फ़िराक में था। जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था जो पुलिस को चकमा  देकर भाग निकला था।  उसे अब अरेस्ट कर जेल भेजा रहा हैं |

(रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )

Comments
Loading...