लखनऊ:प्रदर्शन कर रही सपा की महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बोला ‘गुंडा’,बरसाईं लाठियां

0 16

लखनऊ– राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने अत्याचार, महंगाई, और बिगड़ती कानून व्‍यवस्‍था के खिलाफ विधानसभा के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी लोगों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Related News
1 of 1,457

जब भीड़ हद से ज्यादा बढ़ने लगी और बात पुलिस के कंट्रोल से बाहर हो गयी तो राजधानी पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस लाठीचार्ज में कई महिला कार्यकर्ताओं को चोट भी आई है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की कानून व्यवस्था, महंगाई आदि मुद्दों पर मंगलवार को सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ये महिलाएं गांधी प्रतिमा के पास धरना दे रही थी, और इनको विधान सभा का घेराव भी करना था।प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों में जोरदार झड़प हो गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। इस दौरान कई कार्यकताओं को गंभीर चोट आईं है।

इस लाठी चार्ज में समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष को भी काफी चोट आई है। महिलाओं का कहना है कि हम शांतिपूर्वक ज्ञापन देने विधान सभा जा रहे थे, जिसमें पुलिस ने न सिर्फ दखल दिया बल्कि महिलाओं को गुंडा बोलकर बदसलूकी भी की।

Comments
Loading...