लखनऊ: पीजीआई में भर्ती मरीज ने लगाई फांसी

0 20

लखनऊ–लखनऊ के एसजीपीजीआई में एक मरीज ने मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पेट में अल्सर की समस्या से पीड़ित था और 19 दिसंबर को पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।

Related News
1 of 1,457

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पीलीभीत का रहने वाला नितिन (33 वर्ष) लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 19 दिसंबर को एसजीपीजीआई में भर्ती हुआ था और उसका इलाज चल रहा था। नितिन की पत्नी कुसुमलता ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे वह बाथरूम जाने के लिए निकला था। जब काफी समय तक वापस नहीं आया तो पत्नी ने खोजबीन शुरू की।

नितिन का शव लिवर ट्रांसप्लांट विभाग की छठी मंजिल की सीढ़ियों से लगी रेलिंग पर मफलर के सहारे लटकता पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि नितिन अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान था। जिसके कारण उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया।

Comments
Loading...