शादीशुदा महिला को गैर मर्द से इश्क़ लड़ाने पर मिली ये तालिबानी सजा…

0 11

प्रतापगढ़–शादीशुदा होने के बावजूद कथित तौर पर पड़ोसी युवक के साथ संबंध रखने के कारण गांव वालों ने अपना तुगलकी फरमान जारी कर दिया और शर्मनाक सजा दे डाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Related News
1 of 1,457

पूरा मामला महेशगंज थाना इलाके के गुजवर गांव का है।गांववालों के एक और तुगलकी फरमान ने मानवता को शर्मसार किया है। गांव के प्रधान और चौकीदार पर तालिबानी सजा सुनाने का आरोप है। पंचायत के फरमान के बाद युवक और महिला को भरे गांव में घंटो तक मुर्गा बना दिया गया। दोनों का कसूर सिर्फ इतना था की दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। कुछ दिन पहले तीन बच्चे की माँ अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। दोनों के वापस गांव में आने पर परिजन पुलिस में शिकायत करने की बात करने लगे। तो गांव में प्रधान की पंचायत की अदालत सज गयी। फिर महिला को अपने पति के साथ रहने का फरमान सुनाया गया। जिस पर सभी राजी हो गए लेकिन पंचायत ने प्रेमी जोड़ो को एक घंटे तक मुर्गा बनाने की सजा दी। जिसके बाद युवक और महिला को घंटो तक सभी के सामने मुर्गा बनाना पड़ा। इतना ही नहीं महिला व युवक को मुर्गा बनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया ।  वहीँ पुलिस को मामले की भनक तक नही लग सकी लेकिन जब प्रेमी जोड़ो को तालिबानी सजा देने का वीडियो शोसल मीडिया पर हुआ वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। हालांकि यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है।

मामला एसपी के संज्ञान में आने पर जाँच के आदेश दिया है। जाच के बाद कठोर कार्यवाही दोषियों के खिलाफ करने का आश्वसन भी दिया है। लेकिन पंचायत का मानवता को शर्मसार करने वाला प्रेमी युगल के मानवाधिकारों का हनन चर्चा का विषय बना हुआ है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)

Comments
Loading...