बहराइचः भीषण हादसे में भाजपा नगर अध्यक्ष के बेटे की दर्दनाक मौत

0 14

बहराइच– भाजपा के नानपारा के नगर अध्यक्ष अभय मदेशिया के पुत्र की कार मटेरा के निकट सोमवार की देर शाम एक ईंट भट्ठे जा घुसी। जिससे उनके पुत्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके साथी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Related News
1 of 1,457

भारतीय जनता पार्टी के नानपारा नगर के अध्यक्ष अभय मदेशिया हैं। वह सोमवार को नानपारा नगर में मतदान का काम देख रहे थे। जबकि उनका पुत्र रवि मदेशिया अपने मित्र रजत कुमार के साथ बहराइच कार से आया था। यहां से शाम को वह वापस लौट रहा था। तभी मटेरा चौराहे के निकट अचानक कार अनियंत्रित हो गई। कार पास ही स्थित अजय ईंट भट्ठे में जा घुसी। मौके पर ही रवि ने दम तोड़ दिया। उनके साथी रजत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, बलहा विधायक अक्षयबर लाल गोंड भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि रवि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...