पूर्व मंत्री शारदा प्रताप के घर व दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

0 24

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के आशियाना में मंगलवार को एलडीए के प्रवर्तन विभाग के दस्ते ने जेसीबी की मदद से सपा सरकार में मंत्री रहे शारदा प्रताप शुक्ला के अवैध निर्माण को पूरी तरह से ढहा दिया । 

Related News
1 of 1,457

बता दें कि निर्माण तोड़ने का काम एलडीए ने सोमवार सुबह से ही शुरू कर दिया था जिसमें कि खसरा नम्बर 249 को पहले ही एलडीए ने खाली करा लिया था और आज खसरा नम्बर 250 व 251 पर बने निर्माण को एलडीए ने पूरी तरह से तोड़ दिया । इस अवसर पर चार जेसिबियो की मदद ली गयी जिन्होंने कुछ घण्टो में ही सारा अवैध निर्माण धराशायी कर दिया ।

इस अवसर पर एलडीए के संयुक्त सचिव महेंद्र मिश्रा व अन्य एलडीए कर्मियों के साथ आशियाना थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही । एलडीए के संयुक्त सचिव महेंद्र मिश्रा जी ने बताया कि पूरी कार्यवाही उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गयी है यहाँ एलडीए ने 13 लोगों को आवंटन दे रखा था जिसे आज खाली करा लिया गया है और शीघ्र ही यहाँ पर उनको कब्ज़ा दे दिया जाएगा ।  पूर्व मंत्री जी ने भी इसमें अपना सहयोग दिया और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं फैलने पाई ।

(रिपोर्ट-अंशुमान दुबे,लखनऊ)

Comments
Loading...