कानपुरः बोरे में मिली थी लाश, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

0 20

कानपुर–बर्रा थाना अन्तर्गत 5 जून को बोरे में एक लाश मिली थी, जिसका कानपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या पति पत्नी ने मिलकर की थी।हत्यारोपी महिला के साथ मृतक के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।

Related News
1 of 1,457

गुजैनी में रहने वाले मांस कारोबारी प्रेम कुमार तीन दिन पहले दुकान से लापता हो गया था। उसका पड़ोस में रहने वाले संजीव से मांस की बिक्री को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि रात ग्यारह बजे जब प्रेम कुमार दुकान बंद करके निकला था तो संजीव की गाड़ी उसका पीछा करते देखी गई थी। लापता करोबारी की बेटी पूनम ने थाना बर्रा में मामले की सूचना दी लेकिन एसओ ने आरोपित संजीव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया और पूनम को शादी के बाद भी मायके में रहने को लेकर कई तरह की बातें की।

इस मामले का खुलासा करते हुए कानपुर पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी महिला के साथ मृतक के अवैध संबंध थे । दोनों को आपत्तिजनक परिस्थितियों में देखने के बाद आक्रोशित पति ने हत्या का खौफनाक कदम उठाया था। लाश को ठिकाने में लगाने से पहले एक दिन घर में लाश रखी थी। जिसके बाद रात में बोरे में भरकर ई-रिक्शा से लाश को ठिकाने लगाया था। पोस्चमार्टम रिपोर्ट में सर पर लोहे की रॉड से  हमला करने का खुलासा हुआ है।

(रिपोर्ट- दुर्गेश मिश्रा, कानपुर)

Comments
Loading...