पुलिसकर्मी ने जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ किया बलात्कार

भिलाई के पुलगांव थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला देने वाला मामला सामने आया है।

0 962

भिलाई के पुलगांव थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला देने वाला मामला सामने आया है। एक 28 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि पुलिस कॉन्स्टेबल ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक महिला दो बच्चों की मां है। महिला अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकली थी।

महिला को डरा-धमका कर कॉन्स्टेबल ने किया रेप:

जानकारी के मुताबिक महिला अपने प्रेमी के साथ रात में ग्राम कचांदुर भाठा मैदान की तरफ घूमने निकली थी। उसी समय जेवरा सिरसा चौकी का कॉन्स्टेबल अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचता है। वहीं प्रेमी के साथ घूम रही महिला के साथ जबरदस्ती करने लगता है और दोनों को डराने-धमकाने लगता है। फिर महिला को जान से मारने की धमकी देकर सुन-सन जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है। उस दौरान उसके दो साथी पहरेदरी करते रहते हैं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिफ्तार:

Related News
1 of 810

सोमवार को महिला जेवरा सिरसा चौकी पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अन्य दोनों आरोपी दुष्कर्म के समय पहरेदारी कर रहे थे। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

 

Comments
Loading...