जनता दरबार मे अधिकारी मोबाइल में रहे मस्त !!

0 88

फर्रुखाबाद–जिले में हर तहसील में जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा जनता दरबार लगाने के साथ उनके निस्तारण के आदेश जारी किए थे लेकिन सदर तहसील में एडीएम के सामने पुलिस अधिकारी से प्रशासनिक अधिकारी भी मोबाइल चलाने में मस्त दिखाई दे रहे थे। 

Related News
1 of 1,457

जनता कौन सी फरियाद लेकर उनके पास आया है उनको इससे कोई मतलब नही है यह साफ तौर पर देखा जा सकता था।वही अमृतपुर तहसील में डीएम ने मत्स्य विभाग के अधिकारी की जनता द्वारा शिकायत मिलने पर उसका वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए है वही मुख्य चिकित्साधिकारी की सभी अधिकारियों के सामने फटकार लगा दी है।जिस प्रकार से अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की मजाक अपने मोवाइल पर चैटिंग करके बनाते है उन अधिकारियों से जनता क्या न्याय की उम्मीद कर सकती है।देखना यह होगा कि जिलाधिकारी ऐसे अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है।

(रिपोर्ट – दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )

 

Comments
Loading...