फेसबुक पर यूपी के बड़े नेताओं की आपत्तिजनक फोटो डालना पड़ा भारी, होगी कार्यवाही

0 12

फर्रुखाबाद– जनपद के कोतवाली सदर क्षेत्र में फेसबुक प्रोफाइल पर नेताओं की आपत्तिजनक फोटो को अपनी प्रोफाइल पर वाइरल करने के मामले पर आईजी जोन कानपुर ने उमेश चतुर्वेदी नाम की फेसबुक प्रोफाइल पर जल्द कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

Related News
1 of 1,457

आईजी कानपुर के आदेश के चलते एसपी म्रगेन्द्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फेसबुक प्रोफाइल की जांच कर जल्द कड़ी कार्यवाही की तैयारी कर ली है । उक्त प्रोफाइल पर शेयर की गयी फोटो की शिकायत आईजी के ट्विटर पर की गयी थी ।जिसको लेकर जिन जिन पार्टियों के नेताओ की फोटो लगाई गई है उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह सामूहिक शिकायत दर्ज कराई है।

जिस फेसबुक आईडी चलाने वाले ने इस प्रकार की हरकत की है उससे उसको क्या सजा दी जाती है वह बाद कि बात है लेकिन वह आईडी कौन चला रहा है उसको पकड़ना पुलिस के लिए बहुत मुश्किल होगा क्योंकि आज के समय मे बहुत से लोग फर्जी आईडी बनाकर चला रहे हैं। 

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...