सपा ने फर्रुखाबाद से 4 नगर पंचायतों और 2 नगर पालिकाओं के प्रत्याशियों को चुना

0 28

फर्रुखाबाद–समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद, कानपुर, गाजियाबाद और सहारनपुर के लिए अपने मेयर प्रत्याशी घोषित करने के बाद फर्रुखाबाद जिले से नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के प्रत्याशियों को भी घोषित कर दिया है। सपा ने जिले की चार नगर पंचायत व दो नगर पालिका के प्रत्याशी घोषित किये हैं।   

Related News
1 of 103

 

 फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद से पूर्व चेयरमैंन दमयन्ती सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है और कायमगंज नगर पालिका से  जय सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। वहीँ अगर बात करें नगर पंचायतों की तो कमालगंज नगर पंचायत से सपा नेता जियाउद्दीन की पत्नी समा बेगम, मोहम्मदाबाद नगर पंचायत से हरीश कुमार ,कम्पिल नगर पंचायत से उदयपाल यादव और शमसाबाद नगर पंचायत से सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी की पत्नी सैला फारुखी को सपा ने टिकट देकर इन प्रत्याशियों पर जीत दिलाने का भरोसा जताया है। 

रिपोर्ट – दिलीप कटियार ,फर्रुखाबाद

Comments
Loading...