ब्रह्मकुमारी की साध्वियों ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों संग मनाया नववर्ष,दिए ऊनी कपड़े

0 60

बहराइच — नगर से सटे इलाके हटीले में संचालित वृद्धा आश्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय वजीरबाग संस्था की प्रमुख बी के साधना के मार्गदर्शन में ब्रह्मकुमारियों एवं ब्रह्माकुमारों द्वारा सेवार्थ एकत्रित हो कर वृद्धा आश्रम के वृद्धोंजनों को ऊनी अंगवस्त्र व ईश्वरीय प्रसाद का वितरण किया।

Related News
1 of 162

नववर्ष के पावन अवसर पर “प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय” की शाखा बहराइच की ओर से वृद्ध जनों को ईश्वरीय संदेश देने के साथ -साथ कंबल भी वितरित किया, उक्त कार्यक्रम शाखा प्रमुख बी के साधना के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया, जिसका शुभारंभ बी के जया ने बुजुर्गों को परमात्म संदेश देकर शुरू किया ।

कार्यक्रम के दौरान डाक्टर बलजीत कौर बहन ने बुजुर्गों को सदा खुश रहने व भगवान को याद करने के सुझाव दिए। इस अवसर पर संस्था की वरिष्ठ बी के जया , बी के भावना , डाक्टर बलजीत कृतिका ,बीना ,शालिनी ,किरन ,आँचल ,सुधा ,अनिल डा.गुरप्रीत ,नमन ,आदित्य ,अम्बरीश ,आशीष के साथ ही साथ वृद्धा आश्रम के कर्मचारी आदि मौजूद रहें।

Comments
Loading...