प्रियंका के लिए लखनऊ में बनाया गया नया मीडिया हाल,जल्द करेंगी उद्घाटन

0 19

लखनऊ — प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो चुकी है। प्रियंका गांधी के महासचिव बनने के बाद यूपी कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनऊ में उनके लिए दफ्तर लगभग बन चुका है।

प्रियंका उसी कमरे में बैठेंगी, जिसमें उनकी दादी इंदिरा गांधी बैठती थीं।इसके अलावा नया मीडिया हॉल भी बनकर तैयार गया है जिसका खुद प्रियंका गांधी उद्घाटन करेंगी।

Related News
1 of 1,457

दरअसल प्रियंका को महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार भी दिया गया है यानी कि यूपी का दारोमदार इस बार प्रियंका गांधी के कंधों पर ही रहेगा।वहीं आगमी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का यह सबसे बड़ा दाव है।

वहीं प्रियंका को नई जिम्मेदारी मिलने से पहले ही लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की मरम्मत और रंग रोगन का काम जोरों पर हो रहा था। साथ ही मीडिया के लिए या फिर छोटे मोटे सम्मेलन के लिए एक नए विशिष्ट हॉल का निर्माण भी किया गया है। हॉल का काम काफी हद तक पूरा हो गया है लेकिन अभी अंदर की फिनिशिंग बाकी है, उसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

बता दें कि इस वातानुकूलित नए हॉल में लगभग 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हॉल में एक नया स्टेज भी बनाया गया है। साथ ही मीडिया के लिए अलग से एक प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इस हॉल में चार एग्जिट गेट भी बनाए गए हैं। यूपी चुनाव में मीडिया और कार्यकर्ताओं की भूमिका का कांग्रेस और प्रियंका को पूरा एहसास है। साथ ही लोकसभा से लेकर यूपी विधानसभा तक प्रियंका काफी वक्त लखनऊ में ही देने वाली हैं।

गौरतब है कि प्रियंका गांधी इस समय अपनी बेटी का इलाज करवाने के लिए विदेश में हैं। अभी उनके अमेरिका से लौटकर कामकाज संभालने और लखनऊ दौरे की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन प्रियंका के हाथों एक उदघाटन का कार्यक्रम तय हो गया है। हालांकि, इसकी तारीख भी प्रियंका गांधी के देश लौटने के बाद ही तय होगी।

Comments
Loading...