बेटी से रेप के बाद डरे मुस्लिम परिवार ने मंदिर में ली शरण,SP ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

0 16

फतेहपुर–मजदूरी करके पेट भरने वाले एक परिवार को अपनी मेहनत का पैसा माँगना इतना भारी पड़ गया की दबंगो ने पहले तो मजदूर की नाबालिग बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद पीड़ित मजदुर ने न्याय के लिए पुलिस की शरण ली। 

Related News
1 of 1,457

दबंगो ने पीड़ित परिवार के साथ जमकर मारा पीटा जिसके उसके 8 वर्षीय लड़के का हाथ भी टूट गया है। जिससे पूरा परिवार दहशत में आकर गाँव से पलायन कर गया और शहर स्थित एक मंदिर में शरण लिए हुए हैं। यह मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सकुलपुर गाँव का है जहाँ एक मुस्लिम परिवार जिले के ही ललौली थाना स्थित एक ईंट भट्टे में परिवार के साथ मजदूरी का काम किया करता था । पीड़ित मजदुर नफीस का कहना है की वह ठेकेदार नसीम जो की गाँव का ही रहने वाला है उसके कहने पर पूरे परिवार के साथ ईंट भट्टे में मजदूरी किया करते थे । जब हम लोगों ने ठेकेदार से अपनी मेहनत का पैसा माँगा तो ठेकेदार ने पैसा तो नहीं दिया, बल्कि मेरी नाबालिग बेटी को अपने साथियों की मदद से जबरन उठा ले जाकर गलत काम किया और पुलिस के पास जाने पर इन लोगों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मारा पीटा। जिससे मेरे बेटे का हाथ भी टूंट गया। जिसके भय से हम लोग गाँव छोड़कर शहर के एक मंदिर में रह रहे हैं । 

वहीँ इस मामले में पीड़ित नफीस की नाबालिग बेटी की माने तो इन लोगों ने मेहनत का पैसा मांगने पर अपनी साथियों की मदद से उसके साथ गलत काम किया और पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। इस मामले में एसपी राहुल राज ने बताया की मामला संज्ञान में आया है मजदूरी करने वाले परिवार को सुरक्षा प्रदान की जायेगी । इसमें जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। 

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )

Comments
Loading...