MPox Virus: पाकिस्तान तक पहुंचा Mpox वायरस, सऊदी से लौटा शख्स निकला संक्रमित

151

Mpox Virus ने अब पाकिस्तान में दस्तक दे दी है, अभी तक इस वायरस के मामले अफ्रीका में ही मिले थे लेकिन अब ये वायरस तेजी से पाकिस्तान में भी फैल रहा है। अफ्रीका के बाहर एमपॉक्स संक्रमण के पुष्ट मामले की रिपोर्ट करने वाला पाकिस्तान दूसरा देश है।

तेजी से फैल रहा MPox Virus

पाकिस्तानी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, तीन मरीजों में Mpox Virus पाया गया है। ये मरीज खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के निवासी हैं और हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से लौटे थे। जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन लोगों की पहचान शुरू कर दी है जो उस व्यक्ति के संपर्क में थे, जिनमें सऊदी अरब से आई उड़ान के साथी यात्री भी शामिल हैं।

पशुओं से मनुष्यों में फैल रहा MPox Virus

यह वायरस संक्रमित पशुओं द्वारा मनुष्यों में फैल सकता है, लेकिन शारीरिक संपर्क के माध्यम से ये वायरस तेजी से एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य में फैल सकता है। इस रोग में कारण बुखार, मांसपेशियों में दर्द और त्वचा पर बड़े फोड़े जैसे घाव हो जाते हैं जो 2 से 4 सप्ताह तक रह सकते हैं।

WHO ने किया अलर्ट

Related News
1 of 1,173

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने Mpox Virus के कहर को देखते हुए इमरजेंसी घोषित कर दी है। डब्‍ल्‍यूएचओ ने बताया है कि कई देशों में इससे जुड़े मामलों में तेजी देखने को मिल रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही WHO ने लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए है, ताकि वायरस को बढ़ने से रोका जा सके।

गौरतलब है क‍ि, एमपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो आमतौर पर किसी के संपर्क में आने से फैलती है। अब तक कई लोगों में इस तरह का संक्रमण देखा जा चुका है। यह एक तरह से फ्लू जैसी बीमारी है। इससे शरीर में मवाद से भरे दाने भी होते हैं। इस बीमारी को ध्यान में रखते हुए WHO ने तीन सालों में दूसरी बार इमरजेंसी की घोषणा की है। बता दें, इससे पहले साल 2022 में भी ऐसा देखने को मिला था। उस वक्त इस वायरस की चपेट में आने से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

कांगो में मिले 14 हजार से अधिक मरीज

बता दें कि, कांगो में अब तक 14 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 500 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। चिंता की बात यह है कि, 15 साल से कम उम्र की लड़कियां भी इस वायरस का शिकार हो रही हैं। Mpox Virus को मंकीपॉक्स के नाम से भी जाना जाता है। अब तक कई देशों में यह वायरस अपना कहर दिखा चुका है।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...