चलती कार बनी आग का गोला !

0 15

सिकंदराबाद–सिकंदराबाद खुर्जा हाइवे पर चोला चौकी क्षेत्र सड़क पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब सड़क पर दौड़ रही सैंट्रो कार में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। कार में आग लगने पर कार में सवार लोगों ने गाडी से कूदकर जान बचाई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहात नहीं हुआ।

Related News
1 of 1,457

 

बताया जा रहा है कि कार खुर्जा से सिकंदराबाद की तरफ आ रही थी और अचानक अज्ञात कारणों के चलते सिकंदराबाद खुर्जा हाइवे पर कार में भीषण आग लग गई। कार में सवार लोगों ने किसी तरह कार से कूदकर जान बचाई। फिलहाल इस दौरान किसी तरह के जान – माल के नुक्सान की ख़बर नहीं है लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते कुछ ही देर में कार ख़ाक हो गई।

( रिपोर्ट -अनिल कुमार , सिकंदराबाद )

Comments
Loading...