चार बच्चियों के साथ मां ने खाया जहर, तीन की मौत

0 114

सीतापुर — उत्तर प्रदेश  के सीतापुर में भैंस के दूध न देने पर पति ने भैंस की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने अपनी चार मासूम बच्चियों को जहर दे कर खुद भी जहर खा लिया।इस दौरान मां सहित दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है।

Related News
1 of 1,457

 

बता दें कि महोली कोतवाली इलाके के बसारा गांव के निवासी अरविन्द का अपनी पत्नी आरती से भैंस के दूध न देने की बात को लेकर विवाद हो गया। अरविन्द ने भैंस को बेच देने की बात कही जिस पर दोनों के बीच और विवाद बढ़ गया। बात बढ़ने पर अरविन्द ने भैस की डंडे से पिटाई कर दी।बताते है कि भैंस आरती के घर वालों ने दहेज में दी थी जिसे आरती बहुत प्यार करती थी। बताया जाता है कि आज सुबह जब अरविन्द खेत पर गया हुआ था तभी आरती ने अपनी चारों बच्चियों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया और खुद भी चाय पी ली। चाय पीते ही आरती सहित उसकी दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई।

Comments
Loading...