विषाक्त भोजन से दो दर्जन से अधिक छात्राएं बीमार

0 23

अम्बेडकरनगर — जिले में दो दर्जन से अधिक छात्राओं के अचानक बीमार होने ने हड़कंप मच गया।जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।इन छात्राओं के बीमार होने का कारण जहरीला भोजन बताया जा रहा है।

Related News
1 of 1,457

बता दें कि मामला अम्बेडकरनगर के आलापुर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तेंदुआईकला का है।जहां बीती रात भोजन के उपरांत लगभग दर्जन भर छात्राओं की तबियत अचानक खराब हो गई जबकि सुबह तक दो दर्जन से अधिक छात्राएं बीमार पड़ गई। इस दौरान विद्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इन छात्राओं को जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने विद्यालय में छात्राओं का इलाज किया। बताया जा रहा है कि वार्डेन एवं कर्मियों की लापरवाही से यह हादसा हुआ । फिलहाल प्रशासनिक टीमें मौके पर बनी हुई है।

 

Comments
Loading...