योगी सरकार में डेढ़ हजार से ज्यादा फर्जी एनकाउंटर- सपा प्रदेश अध्यक्ष 

0 13

बहराइच — यूपी के सपा प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को एक दिन के दौरे अर जनपद बहराइच पहुंचे इस दौरान सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला

उन्होंने कहा कि इस सरकार में अभी तक डेढ़ हजार से ज्यादा फर्जी एनकाउंटर हुये है । यूपी कोका जैसे कानून का हम पुरजोर विरोध करते है । सरकार तानाशाही पा आमादा है । महिलाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है ।  

Related News
1 of 1,457

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बहराइच पहुंचे इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुऐ उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि इस सरकार में अभी तक डेढ़ हजार से ज्यादा फर्जी एनकाउंटर हुये है । अपराध रुक नही रहे । यू पी कोका कानून के तहत कोई भी व्यक्ति सरकार के खिलाफ न बोल सकता है । और न ही लिख सकता है ।

हम लोग इस कानून का लगातार विरोध कर रहे है।सरकार रोजगार नही दे पा रही है उल्टा भाजपा आरंक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है। मंत्री कार्यकर्ताओं को नौकरी देने के लिये चिट्ठी लिख रहे है । बेसिक शिक्षा के तहत पढ़ने वालों बच्चों को सरकार ड्रेस व जूते नही दे सकी खुद सरकार ने माना कि उनकी गुणवत्त्ता खराब है । 

(रिपोर्ट-अमरेंद्र पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...