मॉडल शाप बना जुआरियों का अड्डा, दूर – दूर से आ रहे लोग

0 47

लखनऊ– राजधानी के बाजार खाला क्षेत्र के मिल एरिया पुलिस चौकी से चन्द कदम की दूरी पर स्थित शराब की दुकान के बगल में स्थित मॉडल शाप जुआरियों का अड्डा बन गया है। एक तो शराब की दुकान उस पर भी ये जुआरी सोने पर सुहागा की कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। 

Related News
1 of 1,457

यहां शराबियों के साथ – साथ राजाजीपुरम ,आलमबाग ,आलमनगर से आकर बड़ा दांव लोग लगा रहे है। कई बार झगड़ा होने पर स्थानीय पुलिस ने लोगो को जुआं खेलने को मना किया गया लेकिन वह नही मान रहे है। पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन कोई नतीजा नही निकला है। यहां तक की अगर अब सूचना आला अफसरों को दी भी जाती है तो कार्रवाई के बजाए जुआरियों तक बात पहले पहुच जाती है। जिसके चलते उनके मंसूबे और बढ़े हुए है।

जानकारी के अनुसार पहले छोटा मोटा जुआं हुआ करता था लेकिन अब मॉडल शाप के मैनेजर धीरज और स्थानीय पुलिस की सरपरस्ती में आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूरदराज से भी जुआरियों का आना जाना शुरु हो गया है। जिसके चलते अब मॉडल शाप जुआरियो का अड्डा बन गया है। 

Comments
Loading...