सड़क दुर्घटना में सपा MLC की बेटी की मौत

0 19

नोएडा — उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी  के विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह की बेटी की नोएडा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई.वहीं बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

Related News
1 of 1,457

बता दें कि यशवंत सिंह की बेटी रोनी सिंह (20) सेक्टर 62 स्थित सिंबायोसिस लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई कर रही थी।जानाकारी के मुताबिक रोनी सिंह अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से जा रही थी. तभी वह अचानक स्कूटी से नीचे गिर गई.वहीं पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.रोनी को गंभीर हालत में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल भार्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. सीओ ने बताया कि घटना की सूचना पाकर रोनी के पिता तथा उनके समर्थक अस्पताल पहुंचे.

हालांकि पिता ने बेटी का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया व किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया. पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. जसवंत सिंह जनपद हाथरस के रहने वाले हैं तथा मौजूदा समय में उनका परिवार गाजियाबाद में रह रहा है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Comments
Loading...