वेतन मांगने पर नाबालिग नौकर की भाजपा नेता ने लात घूंसो से की पिटाई ! 

0 14

लखनऊ — सरोजनी नगर थाने के अन्तर्गत एक नाबालिग नौकर को भाजपा नेता ने वेतन मांगने पर पहले तो जमकर थप्पड़ों और लात घूंसों से मारा और फिर उसे सम्प्रदायिक टिप्पड़ी कर भगा दिया । 

 

Related News
1 of 1,457

दरअसल सरोजनी नगर थाने के अन्तर्गत आने वाले चुंगी में भाजपा नेता मनीष शुक्ला की पूड़ी सब्ज़ी की दुकान है । यहीं पर थाना नानपारा बहराइच निवासी नाबालिग इरशाद पुत्र स्वर्गीय चन्दा दुकान पर नौकर था और बर्तन मांजने और लोगों को पूड़ी सब्ज़ी खिलाने का काम करता था । पीड़ित नाबालिग इरशाद के अनुसार उसके घर की आर्थिक स्थिती बहुत ख़राब है जिसके कारण उसको मज़बूरी में पढ़ाई छोड़कर काम करना पड़ा ।

काम के सिलसिले में ही वो अपने चाचा सत्तार के साथ लगभग दो महीने पहले लखनऊ आया और यहाँ उसके चाचा ने ही उसको मनीष शुक्ला की पूड़ी की दुकान में नौकर रखवा दिया । यहाँ उसे 7500 मासिक देना तय हुआ , पीड़ित इरशाद के अनुसार उसका चाचा उसे 15 दिन पहले ये कहकर वापस घर गया कि दो चार दिन में लौट आएगा । 

इधर जब पीड़ित ने एक महीना पूरा हो जाने के बाद अपना वेतन मांगा तो पहले तो टाल मटोल करते रहे और जब पीड़ित ने दुकान मालिक मनीष शुक्ला से बोला कि उसे घर जाना है और उसे उसका वेतन दे दो तो इस पर मनीष शुक्ला ने पीड़ित नाबालिग नौकर को थप्पड़ों और लात घूंसों से मारा पीटा और फिर धार्मिक अश्लील टिप्पड़ी कर भगा दिया।और कहां अभी जानता नही है मुझको तू भाजपा में नेता हूं मैं ।वहीं मारपीट से सहमा और डरा हुआ लड़का हाथ पैर जोड़कर किसी तरह वहां से निकल आया और इसकी शिकायत उसने सरोजनी नगर थाने में की । खबर लिखे जाने तक पीड़ित की शिकायत थाने में दर्ज नहीं हो सकी थी ।

रिपोर्ट -अंशुमान दुबे,लखनऊ

Comments
Loading...