लखनऊ में एप्पल कम्पनी के मैनेजर की हत्या मामले पर ये बोले स्वामी प्रसाद मौर्या….

0 15

हाथरस–यूपी के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि लखनऊ में एप्पल कम्पनी के एजीएम विवेक तिवारी की मौत के मामले की जाँच होगी और इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही भी होगी। 

Related News
1 of 1,457

मंत्री श्री स्वामी हाथरस जिले में दाऊजी मेले में सविता समाज के सम्मेलन में भाग लेने आये थे। सम्मेलन के बाद वार्ता में पूछे जाने पर उन्होंने यह टिप्पणी की। अपने सम्बोधन में श्रम मंत्री ने कहा कि दलित के बेटे को राष्ट्रपति और पिछड़े समाज के व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद पर बिठाकर बीजेपी ने बाबा साहब के सपने को पूरा किया है। उन्होंने वार्ता में सपा सरकार पर मजदूरों की बजाय अपने कार्यकर्ताओं को साईकिल बाँटने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी सरकार डेढ़ दर्जन नई योजनाएं लाकर श्रमिकों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। 

(रिपोर्ट – सूरज मौर्या , हाथरस )

 

Comments
Loading...