पुलिस चौकी में महिला ने कपड़े उतार कर किया हंगामा,Video हुआ वायरल

महिला ने अर्धनग्न होकर चौकी में जमकर किया हंगामा, दूसरी ने बनाया वीडियो...

0 1,042

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मामूली विवाद में पुलिस चौकी पहुंची एक महिला (Women) ने पुलिसकर्मियों के सामने अपने कपड़े उतार डाले और जमकर हंगामा किया।

घटना के चलते पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच, दूसरी महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने वीडियो बनाने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें..वैक्सीन लगाने के बाद 8 महिला पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप…

दो महिलाओं में जमकर हुई मारपीट

बता दें कि घटना नौचंदी थाना क्षेत्र की एल ब्लॉक पुलिस चौकी की है। बताया जाता है कि लोहिया नगर निवासी एक महिला (Women ) का ढवाई नगर की रहने वाली दूसरी महिला से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात लड़ते-झगड़ते दोनों महिलाएं शास्त्री नगर की एल ब्लॉक पुलिस चौकी पर आ धमकीं। इसके बाद दोनों महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के सामने ही हाथापाई शुरू कर दी।

पुलिसकर्मियों के हाथ-पाव फूले

चौकी में भिड़ रही महिलाओं को देखकर पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे दोनों महिलाओं को एक-दूसरे से अलग किया। इसके बाद लोहिया नगर निवासी महिला अपना आपा खो बैठी। गुस्से में बेकाबू हुई महिला ने अपने कपड़े उतार फेंके और अर्धनग्न होकर चौकी में हंगामा शुरू कर दिया। घटना के चलते चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।

Related News
1 of 946

अर्धनग्न अवस्था किया हंगामा, दूसरी ने बनाया वीडियो

पुलिसकर्मी भागकर चौकी से बाहर निकल गए। महिला लगभग दो मिनट तक अर्धनग्न अवस्था में चौकी में हंगामा करती रही। इसके बाद महिला के साथ मौजूद कुछ युवकों ने जैसे-तैसे महिला को संभालते हुए उसे कपड़े पहनाए। उधर, दूसरी महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...