मेरठः बुलंदशहर हिंसा में पुलिस की गोली से घायल छात्र की मौत,पिता भाई लापता

0 20

मेरठ — बुलंदशहर हिंसा में एक छात्र को भी गोली लगी थी जिसको उपचार के लिए मेरठ भेजा गया था। जहां  डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया और उसके शव को मोर्चरी में रख दिया। 

बताया जा रहा है कि मृतक सुमित बीए सेकंड ईयर का छात्र था और भाजपा का कार्यकर्ता भी था । सुमित के परिजनों के अनुसार सुमित अपने किसी चिंगरावठी स्थित अपने घर से बस स्टैंड अपने दोस्त को छोड़ने जा रहा था तो वहां पर पहले से ही बवाल चल रहा था। इसी दौरान किसी पुलिसकर्मी ने सुमित को गोली मार दी और वह घायल हो गया। 

Related News
1 of 1,457

घायल अवस्था में उपचार के लिए उसको मेरठ भेजा गया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। अब सुमित के शव को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है। सुमित के परिवार का आरोप है कि सुमित के भाई और पिता को पुलिस कहां ले गई है इसका भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।

वहीं हॉस्पिटल पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई का कहना है कि मोर्चरी का ताला लगा कर SHO मेडिकल सतीश चंद चाबी अपने साथ ले गए जो कि गलत है। इसके अलावा बुलंदशहर में हुए बवाल पर वह दूसरे जिले का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दिए। जब लक्ष्मीकांत वाजपेई से हमारे संवाददाता ने सवाल किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इतना बड़ा बवाल किसकी साजिश हो सकती है या इसका कारण क्या है, तो उस पर भी उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि 2019 के चुनाव से इस बवाल का कोई लेना देना नहीं है।

लेकिन कहीं ना कहीं अब सवाल यह भी बनता है कि कानून व्यवस्था की बात करने वाली भाजपा राज में ही सोमवार को इतना बड़ा बवाल हो गया और भाजपा अपना पल्ला झाड़ती रही, तो क्या यही है भाजपा राज……

(रिपोर्ट-शुभम शर्मा,मेरठ)

Comments
Loading...