बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन आज, 63 किलो का काटेंगी केक

0 21

लखनऊ–मायावती का 63 वां जन्मदिन मंगलवार को मनाया जाएगा। वह अपना जन्मदिन हमेशा की तरह ‘जन कल्याणकारी दिवस’ के तौर पर मना रही हैं लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले और सपा से गठबंधन के बाद पड़ रहा यह जन्मदिन खास माना जा रहा है। 

Related News
1 of 1,457

सभी की निगाह लगी है कि वह सपा-बसपा के सीटवार बंटवारे का ऐलान करती हैं या नहीं। पहली बार जन्मदिन लखनऊ और दिल्ली दोनों जगह मनाया जाएगा। उनके जन्मदिन पर सहयोगी दलों के कई नेताओं के भी जुटने का अनुमान है।  वहीं, लखनऊ में बसपा मुख्यालय में जन्मदिवस मनाया जाएगा, यहां मायावती 63 किलो का केक काटेंगी। बसपा अध्यक्ष के भाषण को सूबे के सभी जिला मुख्यालय में प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद वो लखनऊ से दिल्ली के लिए जाएंगी, जहां सहयोगी दलों के नेता उनसे मुलाकात करेंगे और जन्मदिन की बधाई देंगे। 

जन कल्याणकारी दिवस के तौर पर मनाए जाने वाले मायावती के जन्मदिन पर बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी गरीबों को भोजन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान बांटेंगे। वहीं प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपनी ब्लू बुक ‘मेरे संघर्षमय जीवन का सफरनामा’ मायावती प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यकर्ताओं को भी संदेश देंगी। प्रदेश मुख्यालय पर मनाए जाने वाले जन्मदिवस समारोह का प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों पर बड़े स्क्रीन लगाए जा रहे हैं। 

Comments
Loading...