मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में खाली पड़ी रही कुर्सियां

0 35

हरदोई– हर बार की तरह बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस बार भी अपनी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया। लेकिन शायद सालों से सत्ता से बाहर होने के कारण इस बार उनके जन्मदिन की धूम ठंडी जरूर रही।

लगभग दो सौ कार्यकर्ता और नेता अपनी पार्टी की सुप्रीमो मायवती का जन्मदिन मनाने के लिए जुटे। जन्मदिन के आयोजन के लिए पंडाल में अधिकतर कुर्सियां खाली ही पड़ी नजर आई। हरदोई के गांधी मैदान में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया। 

Related News
1 of 1,457

पढ़ें  :- 62वें जन्मदिन पर मायावती भरेंगी ‘मिशन 2019’ के लिए हुंकार

यह भी पढ़ें  :-मायावती के जन्मदिन की बधाई वाले होर्डिंगों पर चला नगर निगम का चाबुक

पार्टी नेताओ द्वारा कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए भव्य पंडाल और बहन जी के जन्मदिन पर बड़े केक की भी व्यवस्था की गई थी। लेकिन शायद लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के चलते पिछले सालो के  केक और लड्डुओं के लिए मारामारी और भारी भीड़ की तस्वीर के मुकाबले इस बार जन्मदिन की तस्वीर बिलकुल जुदा थी। पंडाल की अधिकतर कुर्सियां खाली ही पड़ी रही। अपनी पार्टी के राष्ट्रीय नेता का जन्मदिन मनाने के लिए बमुश्किल लगभग दो सौ कार्यकर्ता और बसपा नेता जुटे। हालांकि जन्मदिन समारोह के मुख्य अतिथि सिधौली से बसपा विधायक ने खराब मौसम और कार्यक्रम थोड़ा जल्दी होने का बहाना लेकर खाली कुर्सियों और पार्टी के हल्के पड़ते प्रभाव का बचाव जरुर किया। 

रिपोर्ट–सुनील अर्कवंशी, हरदोई 

Comments
Loading...