प्रचंड गर्मी का कहरः दिमाग की नस फटने से व्यक्ति की मौत

0 62

कासगंज — यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है.वहीं उत्तर प्रदेश के  कासगंज जिले में शुक्रवार को भीषण गर्मी के चलते एक व्यक्ति की दिमाग की नस फटने से मौत हो गई.

Related News
1 of 1,457

बता दें कि घटना जनियापुर गांव की है, जहां 55 साल के शिवराज अपने 8 साल के बेटे मंगल के साथ कासगंज आ रहा था. नदरई के पास बस में शिवराज की हालत बिगड़ गई. बस परिचालक ने उसे नदरई चौकी के पास उतार दिया. बेटे ने पुलिस को मामले की सूचना दी. इसके बाद पुलिसकर्मी शिवराज को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरोंं ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर लव कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण दिमाग की नस फटने से उसकी मौत हुई है.

वहीं पिता की मौत से मासूम मंगल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मंगल ने बताया कि उसकी मां की मौत पहले ही चुकी है, वो अपने पिता के साथ रहता था. पुलिस ने मंगल से जानकारी लेकर उसके रिश्तेदारों को सूचना दी.

Comments
Loading...