अभियान के तहत चेकिंग के दौरान स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक

0 42

लखनऊ–एसएसपी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ सघन अभियान चला रहे हैं। आज इसी अभियान के तहत राजधानी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सुबह सुबह अवैध स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया है। 

Related News
1 of 1,457

थाना विकास नगर के अंतर्गत एसएसपी दीपक कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने आज सुबह 4.30 बजे मनोज अवस्थी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 15 ग्राम नाजायज स्मैक भी बरामद की गयी है। इस अभियुक्त को थानाध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता  के नेतृत्व में एसआई मंगल सिंह, एसआई दिनेश चंद्र शुक्ला द्वारा फ़ोर्स के साथ चेकिंग के दौरान मामा लाइन चौराहे के पास टेढ़ी पुलिया जाने वाली रोड पर गिरफ्तार किया गया। 

 

Comments
Loading...