मदरसे में होता था लड़कियों का यौन शोषण,पुलिस ने छापा मार 51 को छुड़ाया

0 36

 

लखनऊ — नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ में यौन शोषण का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां शहादतगंज इलाक़े के एक मरदसे पर बीती रात पुलिस ने छापा मार  51 बच्चियों को छुड़ाने के साथ मदरसे के संचालक को गिरफ्तार किया है.

Related News
1 of 1,457

 

आरोप है कि इस मदरसे का संचालक यहां पढ़ने वाली लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था. जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के साथ मिलकर इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर मदरसे से 51 छात्राओं को छुड़ाया है, जिन्हें फिलहाल घर भेजने के बजाय अभी नारी निकेतन में रखा गया है. 

वहीं एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक मदरसे के भीतर हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के यौन शोषण की शिकायत मिली थी.मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम बनाकर शुक्रवार देर रात वहां छापेमारी की गई. इस दौरान छात्राओं ने भी चिट्ठी में पीड़ा लिखकर पुलिस से इसकी शिकायत की, जिसके बाद आरोपित संचालक कारी तैयब जिया को गिरफ्तार कर लिया गया.

छात्राओं का आरोप है कि आरोपित तैयब जिया उनके साथ मारपीट करता था.वह अपने कमरे में छात्राओं को बुलाकर पैर दबवाता था और छेड़छाड़ करता था. बता दें कि मदरसे में कुल 151 छात्राएं रहती थीं. छापेमारी के दौरान वहां 51 छात्राएं मौजूद मिलीं.फिलहाल छात्राओं की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ सआदतगंज थाने में छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली गई है.

Comments
Loading...