लखनऊः बंद मकान पर धावा बोल चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात व नगदी

0 16

लखनऊ — कृष्णानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेखौफ चोरो ने बीती रात एक बंद पर धावा बोल मुख्य द्वार का कुंडा काट मकान के अन्दर घुस कमरे में रखी आलमारियों को तोड़ कर लाखों रुपए के जेवरात समेत नगदी पर हाँथ साफ़ कर फरार हो गये ।

पड़ोसी की सूचना पर घर पहुंचे मकान मालिक ने घर का सामान बिखरा देख कण्ट्रोल रूम पुलिस को घटना की जानकारी दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची कण्ट्रोल रूम व स्थानीय थाने की पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच में जुटी है।

Related News
1 of 1,457

कृष्णानगर थाना क्षेत्र के नटखेड़ा रोड पर स्थित विशेश्वर नगर मोहल्ले के मकान संख्या 554-ख/217 में रेलवे से सेवानिवृत्त स्वo ओम प्रकाश की पत्नी शान्ती देवी नगर निगम में संविदा पर काम करने वाले अपने दो बेटों अमर व शनि और बहू कोमल व कृष्णा के साथ रहती है । शान्ति की छोटी बहू कृष्णा घर में ही कपड़ों का व्यापार करती है । शान्ति देवी के मुताबिक उनका छोटा बेटा और बहू तीन दिन पूर्व कलकत्ता चले गये थे जबकि बड़ा बेटा अपनी पत्नी संग रक्षा बंधन पर अपने ससुराल सरोजनीनगर गया था और घर पर अकेली रही शान्ती मकान में ताला लगा कर तालकटोरा रोड स्थित अपनी माॅ रामकली के पास चली गई थी ।

सुबह बुधवार को पड़ोसी ने मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा देख शान्ति को मामले की सूचना दी । सूचना पर घर पहुंची शांती देवी ने घर का सामान बिखरा देख सौ नम्बर पर कण्ट्रोल रूम पुलिस को मामले की जानकारी दी । सूचना पर पहुंची कंट्रोल रूम व स्थानीय थाने की पुलिस ने छानबीन कर पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोंरों की तलाश में जुटी है । पीड़िता शांती देवी के मुताबिक चोंरों ने कमरे में रखी दोनो आलमारियों के ताले तोड़कऱ लाॅकर में रखी एक लाख बीस हजार नगदी समेत दो सोने के हार , चेन , झुमकी , अंगुठीयाॅ समेत कई पुस्तैनी कीमती गहनो पर हाँथ साफ़ कर चोर फरार हो गये जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए से अधिक होगी ।

(रिपोेर्ट-अंशुमान दुबे,लखनऊ)

Comments
Loading...