लखनऊ: विधानसभा के सामने परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाया आरोप

0 11

लखनऊ– राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर विधानसभा के सामने एक परिवार ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद महिला सुरक्षाकर्मियों ने उन्हे ऐसा करने से रोक लिया। जिसके बाद परिवार को हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया।

Related News
1 of 1,457

जानकारी के मुताबिक बहराइच के टडिया भयपुरवा के रहने वाले सतीश सिंह की 14 वर्षीय बेटी  पिछले पांच महीने से गायब है। जिसका अभी तक कुछ पता नही चला। परिवार ने औरैया के रहने वाले अमित नाम के शख्स पर बच्ची के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने अमित के खिलाफ बेटी को अगवा करना का आरोप हुजूरपुर थाने में दर्ज करवाया था। 

लेकिन ने पुलिस आरोपी शख्स पर अभी तक कोई कार्रवाई नही की है। जिससे आहत होकर आज सतीश ने पति, पत्नी व छोटे बच्ची के साथ विधानसभा के गेट नंबर तीन के सामने केरोसिन डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। लेकिन गनीमत रही की वहीं पास में मौजूद महिला सिपाहियों ने उन्हे आत्मदाह करने से रोक लिया।

Comments
Loading...